BANSWARA // सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नानूलाल खांट बने भामाशाह, लाखों रुपये की घोषणाएं

BANSWARA

BANSWARA // अरथूना में सेवानिवृत्ति समारोह में नानूलाल खांट ने विद्यालयों और मंदिर विकास के लिए दिए 1.5 लाख से अधिक, भावभीनी विदाई में उमड़ा सम्मान

BANSWARA
BANSWARA

पीएम राउमावि अरथूना में प्रधानाचार्य नानूलाल खांट की सेवानिवृत्ति पर उनके सम्मान में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नानूलालजी खांट के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। स्वागत उद्बोधन कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद जी पाटीदार द्वारा दिया गया। प्रधानाचार्य नानूलाल खांट ने अपने कार्यकाल के 7 वर्षों में विद्यालय को शिक्षा, अनुशासन, संस्कार, उनकी दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता के कारण विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

BANSWARA
BANSWARA

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीया माया सेमसन, सीबीईओ अरथूना ने प्रधानाचार्य महोदय को शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय के विशाल जी जोशी व्याख्याता ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला बाद में मनमोहन सिंह जी व्याख्याता ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया।

इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय पीएम राउमावि अरथूना को विद्यालय विकास के लिए ₹101000 एक लाख एक हजार UPS नवागांव स्कूल अरथूना पीईईओ को ₹10000, राउमावि नवाघरा को ₹15000, लालपुरा उप्रावि को ₹10000, प्रावि को ₹10000 और नवाघरा में बिल्दर महादेव मंदिर के विकास के लिए ₹51000 हज़ार की राशि हस्तमुक्त हाथों से न्यौछावर करने की घोषणा की विद्यालय परिवार की ओर से उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर PEO अरथूना के अधीनस्थ समस्त विद्यालयो के संस्था प्रधान शिक्षकसाथी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संजय जी जैन व्याख्याता ने किया।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा के अरथूना से अब्दुल कमाल की रिपोर्ट

JAIPUR // जयपुर के बगरू इलाके में लेबर इंस्पेक्टर की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी साले ने SLR से फायर कर की वारदात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *