BANSWARA // बांसवाड़ा में 11वें योग दिवस पर प्राणायाम, अमेरिका से आए जॉन भी हुए शामिल

BANSWARA

BANSWARA // जिले भर में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, गढ़ी के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में अधिकारियों और नागरिकों ने किया योग

BANSWARA
BANSWARA

बांसवाड़ा में 11 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बांसवाड़ा के जिले भर मे कई जगह योगाभ्यास किया गया। जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव, एसपी हर्षवर्धन अगरवाला सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं जिले के गढ़ी में योग दिवस पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी। स्कूली विद्यार्थी और आम नागरिकों ने भाग लिया। उस दौरान योग प्रशिक्षक संजय डोसी व दिलीप पंड्या ने बताया। योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं। बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, जो तन, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करता है।

BANSWARA
BANSWARA

योग दिवस 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप के मनाया जाता है। गढ़ी के नवयुवक मंडल पार्क में सुबह 6 बजे ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें गढ़ी उपखंड अधिकारी श्रवण सिह राठौड़, गढ़ी तहसीलदार भगवतीलाल जैन, नगरपालिका परतापुर गढ़ी के अधिशासी अधिकारी प्रभुलाल भापोर, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंकरलाल प्रजापत, विकास अधिकारी बहादुर सिंह,सहित नगरपालिका के कार्मिक, बालविकास विभाग के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगो ने भाग लिया। साथ ही योग दिवस कार्यक्रम में अमेरिका से आए जॉन ने भी भाग लिया। जॉन अमेरिका के रहने वाले है। और ये पूरे भारत का साइकिल पर बर्मन कर रहे है। जो गढ़ी में हुए योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और योग प्राणायाम किया।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

DHOLPUR // धौलपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर योग दिवस मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *