BANSWARA // अहमदाबाद प्लेन क्रैश में राजस्थान के 11 लोगों की मौत

BANSWARA

BANSWARA // AI-171 हादसे में बांसवाड़ा के डॉक्टर परिवार समेत 11 राजस्थानियों की दर्दनाक मौत, लंदन जा रहे थे सभी यात्री

BANSWARA
BANSWARA

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बांसवाड़ा के एक परिवार के पांच लोग शामिल हैं। वहीं 4 लोग उदयपुर, एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले थे। बांसवाड़ा के डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों की गई जान। बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी, बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की विमान क्रैश में मौत हो गई।

BANSWARA
BANSWARA

उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के प्रबंधन ने बताया कि डॉ. कोनी व्यास ने एक महीने पहले यहां से जॉब छोड़ दी थी। वे उनके पति के साथ ही रहने के लिए लंदन जा रही थी। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया। मूलतः बांसवाड़ा की रहने वाली थी।अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है।

इसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से यह जानकारी दी। एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट

KHAIRTHAL-TIJARA // खानपुर जोहड़ की सफाई बन गई प्रेरणा

ALWAR // झील बचाओ आंदोलन 15वें दिन भी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *