BADI // बसेड़ी में विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

BADI

BADI // हर घर तिरंगा अभियान के तहत बसेड़ी में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

BADI
BADI

बसेड़ी में हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज बसेड़ी शहर में भारतीय जनता पार्टी बसेड़ी और जारगा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत रहे।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बयाना मोड़ से हुआ, जो शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होते हुए माता के मंदिर व पुराने थाने पर जाकर संपन्न हुई।

BADI
BADI

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने अपने संबोधन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने न केवल पाकिस्तान को पराजित किया, बल्कि भारत का मान भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा हमारे वीर जवानों के प्रति सम्मान और गर्व प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में भाजपा मंडल अध्यक्ष भैरोंसिंह परमार ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।

ये रहे मौजूद पूर्व विधायक सुखराम कोली,जिला मंत्री लोकेन्द्र सिंह परमार, ओमकार कटारा, विधानसभा संयोजक गुड्डी मौर्य, विधानसभा प्रभारी कमल पहाड़िया, जारगा मंडल अध्यक्ष रामलखन परमार,पूर्व जिला महामंत्री भानुप्रताप सिंह, मंडल प्रभारी कवेन्द्र सिंह परमार, मोहन प्रकाश शर्मा, मंडल संयोजक महेन्द्र कोली,सत्यपाल गुर्जर, सह-संयोजक पीयूष शर्मा,मनोज पहाड़िया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश परमार, विपुल परमार, जगदीश परमार, पिंटू सरपंच, विजय गोयल,गणेश पूरी, प्रमोद परमार, गणेश पुरी,अजय गौड़, रघुवंश परमार, श्योदान गुर्जर आदि मौजूद रहे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

CHITTORGARH // मध्य प्रदेश से भीलवाड़ा तक धार्मिक जल कलश यात्रा का चित्तौड़गढ़ में स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *