BADI // अपना घर महिला इकाई ने हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

BADI

BADI // बाड़ी में अपना घर महिला इकाई ने मनाया हरियाली तीज पर्व, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह का आयोजन

BADI
BADI

शहर के अग्रसेन विद्या पीठ बाड़ी में अपना घर की महिला कार्यकारिणी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव पर्व का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद महिलाओं ने अपने अपने सुहाग के लिए भगवान शंकर से लंबी उम्र की कामना की तथा समिति में अच्छा काम करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया।महिलाओं ने एक दुसरे के साथ झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किए।

BADI
BADI

इस दौरान अपना घर महिला इकाई अध्यक्ष उषा मित्तल ने हरियाली तीज पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अपना घर आश्रम की संरक्षक कमलेश गर्ग आर्य ,अपना घर सेवा समिति महिला इकाई की अध्यक्ष उषा मित्तल, विमला गर्ग, लता मंगल, कविता मित्तल, सुनीता मित्तल, निरमा सिंघल, रानी गर्ग, नीलम मंगल, ओमवती जिंदल, रीना गोयल, गिरजा गोयल, कुसुम मित्तल, मीडिया प्रभारी रोशनी शिवहरे,सुमन मंगल सहित समस्त महिला कार्यकारिणी उपस्थिति रही।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/reels/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

BADI // बाड़ी में ततैया अभियान के तहत बिजली चोरी पकड़ी, सात उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *