BADI // बाड़ी में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने लगाया नीम-पीपल का पौधा, पर्यावरण रक्षा का लिया संकल्प

BADI – बाड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप स्टेडियम पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने मिलकर नीम, पीपल, बरगद ,और छायादार वृक्ष का पौधा रोपण किया। साथ ही संकल्प लिया इसकी देखरेख का जब तक कि पौधे बड़े ना हो जाए इसकी पानी और देखरेख की जिम्मेदारी वहां के माली को सौंपी।

BADI – मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने पर्यावरण दिवस की अवसर पर कहा। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस यह दिन हमें याद दिलाता है हमने प्रकृति से बहुत कुछ लिया है। लेकिन अब समय आ गया है कि हम उसे लौटाएँ भी। जब हम विकास की बात करते हैं। अक्सर केवल सड़कों, इमारतों और तकनीकी प्रगति की चर्चा होती है। लेकिन असली विकास तब होता है। जब हम अपने जल, जंगल और ज़मीन को भी सुरक्षित रखें। क्योंकि प्रकृति के बिना प्रगति अधूरी है। आज हम देख रहे हैं कि गर्मी की तीव्रता बढ़ रही है। बारिश का पैटर्न बदल रहा है। नदियाँ सूख रही हैं। वनों की हरियाली कम हो रही है। यह केवल आकड़ों की बात नहीं है। यह हमारे अस्तित्व का प्रश्न बन गया है।
हमको पर्यावरण की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाने चाहिये। वनों की कटाई को सख्ती से रोका जाएगा। हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। एकल-प्रयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध को और सख्ती से लागू किया जाएगा। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में “हरित अभियान” चलाए जाएँगे। “एक व्यक्ति, एक पेड़” का लक्ष्य हम सब मिलकर पूरा करेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश मामा, रामकुमार कुशवाहा धनंजय शर्मा, नरेश यादव ,नितिन शर्मा, मनोज कोहली, बी एल प्रजापति, प्रेमदास कोली, नाजिया खान, सीमा सोनी ,विजय लक्ष्मी यादव, आदि भाजपा के कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट