BADI // छावरीपुरा गांव में युवक की गोली मारकर हत्या

BADI

BADI // बाड़ी उपखंड के छावरीपुरा गांव में MP निवासी युवक की गोली मारकर हत्या, मौसी के परिवार पर हत्या का शक

BADI
BADI

बाड़ी जिले में उपखंड की सदर थाना क्षेत्र के छावरीपुरा गांव में सोमवार की शाम। एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद सदर थाना पुलिस और बाड़ी CO टीम मौके पर पहुची। मामले की जांच की गई। वहीं घटना को लेकर मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया। मृतक युवक MP के भिंड निवासी था। अपनी मौसी के घर आया हुआ था। बाड़ी CO महेंद्र कुमार ने बताया कि एक 20 वर्षीय युवक अरुण गुर्जर, पुत्र जसवंत गुर्जर, जो गांव गोलियापुरा जिला भिंड मध्य प्रदेश का रहने वाला था।

BADI
BADI

गांव छावरीपुरा में अपनी मौसी के घर दो दिन पूर्व आया था। उक्त युवक की गोली लगने से मौत हुई है। उसको किसने गोली मारी है। मर्डर के पीछे कारण क्या है। इसकी जानकारी की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए स्पेशल टीम को बुलाया गया। इसके बाद शव को देर रात को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया है।

सदर थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि छावरीपुरा गांव में युवक की मौत के बाद आरोपी मौसी का परिवार गायब है। जिन पर ही हत्या का अंदेशा है साथ में मृतक के परिजनों को सूचना दी है। जो घर से रवाना हो गए हैं।आज मंगलवार को सुबह परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी मौसी के पारिवारिजनों की तलाश में पुलिस की टीम रवाना की गई है।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट

BARAN // भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *