ALWAR // सवेरा महिला मंच और इब्तिदा संस्था की पहल, महिलाओं ने रैली निकालकर बालिका शिक्षा और गांव की समस्याओं पर उठाई आवाज

अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत सावड़ी में इब्तिदा संस्था के तत्वावधान में सवेरा महिला मंच और की ओर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और बालिका शिक्षा के महत्व को ग्रामवासियों तक पहुंचाना रहा। रैली में लगभग 100 से 150 महिलाओं ने भाग लिया। गांव की फील्ड कॉर्डिनेटर पिंकी ने बताया यह अभियान महिलाओं को जागरूक बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

रैली के दौरान महिलाओं ने गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर भी अपनी आवाज उठाई। गांव में जल निकासी की समस्या को लेकर महिलाओं ने ग्राम प्रधान दौलत राम जाटव से वार्ता की और स्वच्छता को लेकर भी चिंता जाहिर करते हुए सवेरा महिला मंच के माध्यम से सरकार तक संदेश पहुंचाने की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सावड़ी के पूर्व सरपंच सुरेंद्र भारती, उप सरपंच, सुशील यादव, पिंकी सेन, आशा और सवेरा महिला मंच की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन न केवल सामाजिक जागरूकता का उदाहरण बना, बल्कि गांव की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल रही।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट