ALWAR // 9वीं सुपर फास्ट डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ, 23 जुलाई को उमरैण शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक

अलवर जिले के उमरैण की सैनी कॉलोनी (माली बास), में शुक्रवार को 9वीं सुपर फास्ट डाक कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस पावन यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने बताया कि 21 जुलाई को हरिद्वार से गंगाजल उठाया जाएगा और 23 जुलाई को उमरैण स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

यह डाक कांवड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हरिद्वार से गंगाजल लाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना है।
जिससे भक्तों को आत्मिक शांति और पुण्य की अनुभूति होती है। पूरी यात्रा में भक्तों के बीच विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिला। शिवभक्तों ने अनुशासन और पूर्ण समर्पण के साथ यात्रा में सहभागिता निभाई। जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
JAIPUR // जयपुर में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार