ALWAR // अलवर में रथ यात्रा की तैयारियों का प्रशासन ने लिया जायजा

ALWAR

ALWAR // भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर अलवर प्रशासन सतर्क, कलेक्टर और एएसपी ने किया रूट निरीक्षण, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

ALWAR
ALWAR

अलवर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमान संभाल ली है। रथ यात्रा से पहले अलवर की जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला और एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया।

ALWAR
ALWAR

कलेक्टर ने बताया कि इस रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है।रूट पर बिजली विभाग, नगर निगम, यूआईटी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से यात्रा में शामिल हो सकें।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट

TONK // टोंक में स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *