ALWAR // महिलाओं के लिए कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ALWAR

ALWAR // महुआ खुर्द गांव में महिला कृषकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण, उन्नत तकनीकों और योजनाओं की दी जानकारी

ALWAR
ALWAR

अलवर के मालाखेड़ा उपखंड के ग्राम महुआ खुर्द में कृषि विभाग की ओर से महिला कृषकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ALWAR
ALWAR

कार्यक्रम का उद्देश्य खरीफ सीजन की फसलों की बुवाई से पूर्व उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देना और विभागीय योजनाओं से किसानों को अवगत कराना था। इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी राकेश कुमार एवं कृषि पर्यवेक्षक विकास सैनी ने उपस्थित महिलाओं को फसल चयन, बीज उपचार, मृदा परीक्षण, सिंचाई विधियों तथा कीट-रोग नियंत्रण जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही, सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान एवं सहायता कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में दर्जनों महिला कृषकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद तकनीकी जानकारी को अपनी खेती में लागू करने की इच्छा जताई।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

DUNGARPUR // संकल्प से सिद्धि कार्यशाला सिलोही गांव में संपन्न

PALI // पाली में एक साथ चार युवकों की शव यात्रा, गांव में मातम

BHARATPUR // भरतपुर स्टेशन पर महिला की प्लेटफॉर्म पर डिलीवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *