ALWAR // अलवर के अकबरपुर में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत बैठक, कार्यकर्ताओं ने गिनाईं उपलब्धियां

अलवर के अकबरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 11 वर्षों के पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से “संकल्प से सिद्धि” अभियान के तहत अकबरपुर बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार पटेल ने की।

बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश में हुए व्यापक परिवर्तन और विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पार्टी प्रभारी जितेंद्र गोयल ने कहा, “शुरुआत में हमारी संसद में गिनी-चुनी सीटें थीं। लेकिन आज देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दूरदर्शी नेता के हाथों में है। जो खुद को प्रधान सेवक मानते हुए जनता के लिए कार्य कर रहे हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश पटेल ने कहा कि यह अभियान सिर्फ जश्न का नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराने का अवसर है।
कार्यक्रम में सतीश पटेल, महेश पटेल, सुरेंद्र भारती, तुलसीदास नवालिया, नत्थू राम शास्त्री, सेडू राम यादव, लोकेश यादव, सचिन गुप्ता, पप्पू राम शर्मा, काका पंडित, हरगोविंद, लेखराम, जितेंद्र शर्मा, सुरेंद्र यादव, महेंद्र, अनिल धानका सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
KHAIRTHAL-TIJARA // भिवाड़ी में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर बैठक आयोजित
BARAN // पितृ दिवस पर वृद्धाश्रम में निःशुल्क मेडिकल कैम्प आयोजित