ALWAR // अलवर में “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला आयोजित

ALWAR

ALWAR // अलवर भाजपा कार्यालय में हुई कार्यशाला, जयराम जाटव बोले — कांग्रेस अब सिर्फ़ नाम की पार्टी रह गई है

ALWAR
ALWAR

अलवर शहर के अंबेडकर नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आज “संकल्प से सिद्धि” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी मुख्य वक्ता के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।

ALWAR
ALWAR

कार्यक्रम में पूर्व विधायक जयराम जाटव ने केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हर घर तक बिजली, पानी और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी में कुछ भी शेष नहीं बचा, केवल नेहरू परिवार का नाम ही पार्टी को ढो रहा है।

ALWAR
ALWAR

जब उनसे प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार नहीं बल्कि एक सर्कस बन चुकी है, जहां अपराध बेलगाम हो गए हैं। इस कार्यशाला में कई वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट

ALWAR // अलवर ईदगाह में श्रद्धा से अदा हुई नमाज़-ए-ईद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *