ALWAR // सरिस्का क्षेत्र में रविवार सुबह ग्रामीणों ने एक सांप जैसे जंगली जानवर को रेंगते देखा

अलवर जिले के सरिस्का क्षेत्र स्थित इंदौक गांव की बंजारा बस्ती में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने एक सांप जैसे जंगली जानवर को रेंगते देखा।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम सैनी, बीट गार्ड कानसिंह और सरिस्का से राजू मीणा हरकत में आए।
टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि यह एक रेट स्नेक है। दिखने में डरावना पर हानिरहित होता है। सावधानीपूर्वक पकड़े गए सांप को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर सरिस्का के जंगलों में छोड़ दिया गया। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
अलवर से शक्ति सिंह प्रजापति की रिपोर्ट।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
JODHPUR // केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा
TONK // राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोठी नातमाम में सिविल डिफेंस द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल
TONK // शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी का टोंक दौरा
BANSWARA // 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों का किया सम्मान
KHAIRTHAL-TIJARA // अहिल्या बाई होल्कर’ की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित समारोह