ALWAR // पंचधुनी तपस्या से गूंजा बाबा भर्तृहरी धाम

ALWAR

ALWAR // अलवर में सोमवार नाथ महाराज की पंचधुनी तपस्या से जागा आध्यात्मिक जागरण, बाबा भर्तृहरी धाम में श्रद्धालुओं ने देखा चमत्कारी साधना का दिव्य रूप

ALWAR
ALWAR

अलवर, राजस्थान की संत परंपरा को नई ऊंचाई पर ले जाते हुए। बाबा भर्तृहरी धाम आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। संतोष नाथ आश्रम में सोमवार नाथ महाराज द्वारा की जा रही 41 दिवसीय पंचधुनी तपस्या श्रद्धालुओं के लिए केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि ईश्वरीय चमत्कार का सजीव अनुभव बन चुकी है। 41 दिनों तक महाराज प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक, चिलचिलाती धूप और 45 डिग्री सेल्सियस तापमान में, पांच धधकती अग्नियों के बीच बैठकर तप में लीन होंगे।

ALWAR
ALWAR

यह साधना जनकल्याण, गौ सेवा, सनातन धर्म की रक्षा और धरती पर हरियाली व शांति की भावना से प्रेरित है। इस कठिन व्रत के दौरान महाराज केवल एक केला, एक सेब, एक गिलास दूध और जल का ही सेवन करेंगे यह आत्मसंयम और तपशक्ति का विलक्षण उदाहरण है।सोमवार नाथ महाराज का कहना है। “बाबा भर्तृहरी के आशीर्वाद से ही यह अग्नि तप संभव है। मेरी साधना का उद्देश्य है।

समस्त प्राणियों के दुखों का नाश हो। समाज में प्रेम फैले और धरती पर हरियाली बनी रहे। कृष्ण कुमार (राजपुरा अटेली मंडी), वसंत लाल (नांगल), सज्जन सिंह, अनिल कुमार, मनोज कुमार फौजी, अनिल कुमार (रेवाणा) और हरियाणा के अनेक गांवों से पहुंचे श्रद्धालु इसे साक्षात चमत्कार मानते हुए महाराज के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट

BANSWARA // अगरपुरा माही नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी

CHITTORGARH // भैरवगढ़ मंदिर में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *