ALWAR // महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन, कानूनी और सामाजिक अधिकारों पर दी गई जानकारी

महिला अधिकारिता विभाग अलवर द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र और पुलिस थाना एन.ई.बी. स्पेक्ट्रा अलवर के नेतृत्व में आज वार्ड में महिलाओं के लिए एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला में सामाजिक सलाहकार रजनी वर्मा ने महिलाओं से उनके दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं, चुनौतियों और सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा की। वहीं, कानूनी सलाहकार साक्षी बावलिया द्वारा महिलाओं को उनके कानूनी और सामाजिक अधिकारों की जानकारी दी गई इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता, सहायिका सरिता, आशा सहयोगिनी निर्मला अग्रवाल सहित वार्ड की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।
बता दे की कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनको अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
TONK // टोंक कलेक्टरेट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप
TONK // ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर टोंक में भव्य तिरंगा यात्रा