Alwar// रामगढ़ में जनसेवा केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ,

alwar

Alwar// रामगढ़ में जनसेवा केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

alwar
alwar

केंद्रीय वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले के रामगढ़ में नवनिर्वाचित विधायक सुखवंत सिंह के साथ जनसेवा केंद्र कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के एक साल पूरे होने पर राज्य में हुए विकास कार्यों की सराहना की।

alwar

इस अवसर पर भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को एक वर्ष पूरा हो गया है। एक वर्ष में राजस्थान में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। राजस्थान में परिवर्तन नजर आ रहा है और यह परिवर्तन रामगढ़ में भी नजर आ रहा है।

भूपेंद्र यादव ने कहा कि उपचुनाव में विजयी होने के बाद उन्होंने सुखवंत सिंह से कहा कि विधायक और सांसदों को लगातार अपने क्षेत्र में लोगों के बीच में रहना चाहिए। मुझे खुशी है कि मेरे साथी के रूप में उन्होंने रामगढ़ में आप लोगों की समस्याओं के लिए, समाधान के लिए, विकास के लिए जनसेवा केंद्र खोला है। रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता एक टीम के रूप में विकास के लिए कार्य करेगा।

alwar
उन्होंने कहा कि आने वाली 17 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे और हिस्सा लें उसके बाद भूपेंद्र यादव ने रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया

इस दौरान रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर, इंदर सिंह यादव, मालाखेड़ा प्रधान वीर बत्ती जाटव, उमरैण प्रधान दौलत राम जाटव, सुदेश खांब्रा, निर्मल सिंह सूरा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लोग मौजूद रहे।

https://www.chankyanewsindia.com/

https://chanakyanewsindiarajasthan.com/

https://x.com/rajsthan15735

https://www.instagram.com/chanakyanewsindialivetv/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *