चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026
जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने में मीडिया की भूमिका अहम — राजेंद्र नायक
जैसलमेर, 25 मई। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने कहा कि “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” जल एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि 25 मई से 5 जून तक चलने वाले अभियान के तहत प्रदेशभर में प्रभात फेरियां, श्रमदान, पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे जल संकट प्रभावित प्रदेश में हर बूंद का संरक्षण जरूरी है तथा किसानों को सूक्ष्म सिंचाई, प्राकृतिक खेती और कम पानी में अधिक उत्पादन की तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत जिले में करीब 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को “जल गौरव” सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
जैसलमेर
