श्री मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र सूथड़ा में मुनिसुव्रतनाथ महामण्डल विधान का आयोजन किया गया प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराना एवं सन्तु जैन ने बताया कि सबसे पहले मंगलाष्टक अभिषेक एवं शांतिधारा की गई मूलनायक प्रथम शांतिधारा मानक चंद धर्मचंद ज्ञानचंद निवाई द्वितीय शांतिधारा पारसचंद सांवरिया वाले पांडुशिला शांतिधारा चमेली देवी कांता देवी लोकेश कुमार प्रियांशु कुमार खूंटवाले उनियारा ने की उसके पश्चात श्री मुनिसुव्रतनाथ महामण्डल विधान का आयोजन किया गया शास्त्री अनिल जैन टोंक द्वारा बड़े धूमधाम से संगीतकार अन्नू जैन लालसोट के भक्ति के साथ विधान किया गया और सभी महिलाओं पुरुष के द्वारा अर्घ समर्पित किए गए शास्त्री जी द्वारा विधान सानंद संपन्न कराया गया प्रबंध कमेटी से महावीर पराणा ने बताया कि तत्पश्चात विधानकर्ता परिवार चमेली देवी कांता देवी लोकेश कुमार प्रियांशु कुमार मंगल खूंट वाले परिवार उनियारा का प्रबंध समिति के बसंत जैन हुकुमचंद महावीर प्रसाद संतु जैन द्वारा माला दुपट्टा तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया गया सांय 7:15 बजे श्री जी की आरती एवं 7.30 बजे भक्तामर दीपार्चना पुण्यार्जक प्रेमचंद जी पारस चंद का ककोड हुकम चंद हर्षित कुमार मेहंदी वाले उनियारा एवं रविवार भक्तामर अनुष्ठान मंडल अलीगढ़ द्वारा किया गया जिसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाएं पुरुषों ने भक्तामर दीपार्चना करने का भक्ति के साथ आनंद लिया

