क्लासमेट ने मिलने के बहाने बुलाकर किया रेप:अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी,2 साल तक करता रहा ब्लैकमेल

सीकर में साथ पढ़ने वाली युवती के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मिलने के बहाने से युवती को बुलाया। इसके बाद उसके साथ रेप किया और अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को कई बार शिकार बनाया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वर्तमान में उसकी उम्र 22 साल है। जब वह 19 साल की थी। तब उसके साथ एक युवक पढ़ता था। युवक ने पहले तो नॉर्मल बातचीत की। इसके बाद सोशल मीडिया और मोबाइल पर बातचीत करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने युवती को मिलने के लिया बुलाया। इसी दौरान आरोपी ने युवती के साथ रेप किया। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। रेप करने के दौरान ही आरोपी युवक ने अश्लील फोटो-वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बार-बार ब्लैकमेल करता रहा।

आखिर में परेशान होकर युवती ने यह बात अपने घरवालों को बताई। और पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

21 साल की युवती रात को घर से लापता

सीकर में 21 साल की युवती के रात के समय घर से लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी देकर बताया कि उनकी बेटी 22 मई की रात को घर पर सोई थी। अलसुबह जब देखा तो बेटी नहीं मिली। इसके बाद उसकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *