Alwar//राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, राष्ट्रीय ध्वज के साथ किया गया दफन

Alwar

Alwar//राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, राष्ट्रीय ध्वज के साथ किया गया दफन

Alwar
Alwar

Alwar//अलवर शहर में आज एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई। राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत के बाद उसे राष्ट्रीय सम्मान के साथ दफनाया गया। यह मामला अलवर के कंपनी बाग का है, जहां मधुमक्खियों के हमले में दो मोर चपेट में आ गए।

Alwar//घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है जब कंपनी बाग क्षेत्र में दो मोर मधुमक्खियों की चपेट में आ गए। हालांकि, उनमें से एक मोर किसी तरह बच निकला, लेकिन दूसरा मोर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना मिलने तक वह दम तोड़ चुका था।घटना की जानकारी मिलते ही करणी सेना के शहर अध्यक्ष प्रदीप मौके पर पहुंचे और उन्होंने मोर को राष्ट्रीय सम्मान के साथ दफनाया। “मोर हमारे देश का गौरव है, उसे सम्मान देना हमारा कर्तव्य था। इसलिए हमने उसे तिरंगे के साथ दफनाया।”वहीं स्थानीय निवासी धर्मचंद सैनी ने बताया कि मोर को पूरे सम्मान के साथ दफनाया गया और आने वाले समय में उस स्थान पर एक पौधा भी लगाया जाएगा, ताकि उसकी याद हमेशा बनी रहे।हम चाहते हैं कि लोग जानवरों के प्रति संवेदनशील बनें। हम वहां एक पौधा लगाएंगे ताकि यह घटना याद रहे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://x.com/rajsthan15735

Baran//नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, फूंका राहुल गांधी का पुतला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *