अलवर में आट्‌र्स कॉलेज में एयर स्ट्राइक,घायलों को अस्पताल भेजा:ब्लैकआउट में सायरन बजते ही लोगों ने घरों की लाइटें बंद की; मॉकड्रिल हुई

अलवर में आट्‌र्स कॉलेज में एयर स्ट्राइक,घायलों को अस्पताल भेजा:ब्लैकआउट में सायरन बजते ही लोगों ने घरों की लाइटें बंद की; मॉकड्रिल हुई

अलवर में एयर स्ट्राइक के अलर्ट मैसेज के बाद आट्‌र्स कॉलेज परिसर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान लगातार अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया गया और आपात स्थिति से निपटने की प्रक्रिया अपनाई गई। यह पूरा अभ्यास जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार शाम को आयोजित मॉक ड्रिल का हिस्सा था। इसका उद्देश्य आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आट्‌र्स कॉलेज क्षेत्र में एयर स्ट्राइक की सूचना पर सिविल डिफेंस, पुलिस, प्रशासन के साथ फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। वहीं संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया गया और ब्लैकआउट-रेस्क्यू की प्रक्रिया समझाई गई। एयर स्ट्राइक मॉक ड्रिल के दौरान घायल युवकों को रेस्क्यू टीम ने निकाला। मौके पर NDRF, सिविल डिफेंस और प्रशासनिक टीमें मौजूद रहीं, जिन्होंने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को सुरक्षित निकाला। वहीं एम्बुलेंस से घायलाें को हॉस्पिटल रवाना किया।

वहीं इस मॉक ड्रिल के बाद शाम 7:45 बजे से कॉलेज के आसपास क्षेत्र में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया गया। कर्मचारी कॉलोनी, अशोक विहार और रेलवे पुलिया के पास इलाके में ब्लैकआउट रहा।

वहीं अलवर कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी संभावित अटैक से बचाव के लिए यह पहल है। इसमें आमजन का सहयोग जरूरी है। ब्लैक आउट की शुरुआत में 2 मिनट तक सायरन ऊंची-नीची आवाज में बजा। वहीं आखिरी 2 मिनट सायरन एक ही आवाज में बजा, तब ब्लैक आउट खत्म हो गया।

घरों और गाड़ियों की लाइट बंद रखने की अपील की

कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने बताया- शाम 7:45 बजे ब्लैक आउट किया गया। बाबू शोभाराम राजकीय कला कॉलेज के आसपास की कॉलोनी (कर्मचारी कॉलोनी व अशोक विहार) में ब्लैक आउट का अभ्यास हुआ। आमजन को घर और आसपास की लाइट ऑफ रखी। उस समय गाड़ी पर चलने वालों को भी ध्यान रखा। रोड पर चल रहे वाहन को तुरंत साइड में लेकर गाड़ी की लाइट बंद की।

कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने बताया- इस काम में सब लोगों का सहयोग जरूरी है। किसी भी अटैक से बचने के लिए मॉक ड्रिल को सफल बनाने में सहयोग करना है।

ब्लैकआउट के दौरान ये रखें सावधानियां

सायरन या हूटर बजते ही सभी लाइटें बंद कर दें और घर के अंदर ही रहें। माचिस, मोबाइल फ्लैश या टॉर्च का उपयोग न करें। यदि खिड़की से रोशनी बाहर जाती दिखे तो उसे ढंक दें। सड़क पर गाड़ी चला रहे लोग तुरंत किनारे रुककर लाइट बंद कर दें। धूम्रपान से बचें और भगदड़ न मचाएं।

आपात स्थिति में ऐसे करें बचाव

एयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित जगह जाएं। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और मोबाइल या रेडियो से सरकारी अलर्ट सुनते रहें। घर में कम से कम तीन दिन का पीने का पानी और सूखा भोजन रखें। प्राथमिक इलाज किट, जरूरी दस्तावेज और टॉर्च आदि पहले से तैयार रखें।

अलवर में आट्‌र्स कॉलेज में एयर स्ट्राइक,घायलों को अस्पताल भेजा:ब्लैकआउट में सायरन बजते ही लोगों ने घरों की लाइटें बंद की; मॉकड्रिल हुई
अलवर में आट्‌र्स कॉलेज में एयर स्ट्राइक,घायलों को अस्पताल भेजा:ब्लैकआउट में सायरन बजते ही लोगों ने घरों की लाइटें बंद की; मॉकड्रिल हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *