सेवा, सुशासन और विकास—यही है भाजपा सरकार की पहचान।

*सेवा, सुशासन और विकास—यही है भाजपा सरकार की पहचान।*

*पोकरण*

पोकरण स्थित विधायक जन संपर्क कार्यालय में आज “विकास पुस्तिका” का विमोचन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बीते दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक कार्यों का साक्ष्य है। प्रदेश सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं के माध्यम से हर वर्ग—गरीब, किसान, युवा और महिलाओं—के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

भाजपा सरकार का संकल्प स्पष्ट है—समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना और उसे मुख्यधारा से जोड़ना। यही “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना का वास्तविक स्वरूप है।

पोकरण विधानसभा में हुए कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि जब नीयत साफ हो और नेतृत्व मजबूत हो, तो विकास धरातल पर दिखाई देता है। आने वाले समय में भी इसी गति से प्रगति का यह सिलसिला जारी रहेगा।

इस गरिमामयी आयोजन में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भूपेंद्र जी सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नाहर सिंह जी जोधा, प्रदेश मंत्री श्री आईदान सिंह जी भाटी, जिला अध्यक्ष श्री दलपत जी हिंगड़ा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री प्रेम ओड, पूर्व विधायक श्री सांगसिंह जी भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जुगल किशोर जी व्यास, जिला महामंत्री श्री संतोष पालीवाल, जिला मंत्री श्री मदन सिंह जी राजमथाई, श्रवण पूनिया सहित समस्त मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *