जैसलमेर

*डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित,*
*आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत सेवा क्षेत्र में*
*एयु स्माल फाइनेन्स बैंक से किया गया ऋण स्वीकृत*
जैसलमेर, 21 अप्रेल। जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र, जैसलमेर द्वारा संचालित डॉ. भीमराव आंबेडकर उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत सेवा क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए रायमला जैसलमेर निवासी विजय कुमार मेघवाल को ठत्न्च्ल् योजनान्तर्गत प्रायोजित ऋण के माध्यम से टूरिस्ट कार के लिए 5,40,840/- रूपये का ऋण एयु स्माल फाइनेन्स बैंक द्वारा स्वीकृत कर वितरित किया गया है।
जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र जैसलमेर के जिला उद्योग एवम् वाणिज्य अधिकारी मुकेश मेघवाल एवम एयु स्माल फाइनेन्स बैंक के प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह ने आज प्रार्थी विजय कुमार मेघवाल को टूरिस्ट कार की चाबी देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने की मंगल कामना की गई।
जिला उद्योग केंद्र, जैसलमेर द्वारा एयु स्माल फाइनेन्स बैंक के माध्यम से यह ऋण 5,40,840/- रूपये का उपलब्ध कराया गया, जिससे लाभार्थी विजय कुमार मेघवाल सेवा क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवम् जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
जिला उद्योग केंद्र जैसलमेर के जिला उद्योग एवम् वाणिज्य अधिकारी मुकेश मेघवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत पात्र आवेदकों को विभिन्न व्यवसायों के लिए बैंक ऋण पर 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं 25 प्रतिशत पूँजीगत अनुदान की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
इस सम्बन्ध में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी योजना की अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग एवम् वाणिज्य केंद्र, जैसलमेर से संपर्क कर सकते हैं।
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
*–000–*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *