जालोर में रेस देखने आई भीड़ में घुसे घोड़े

दौड़ते सामने खड़े दर्शकों को कुचला, 3 घायल; 1 की हालत गंभीर

Horse Race Accident in Bhinmal | 3 Injured Treated at Private Hospital

जालोर में रेस देखने आए लोगों की भीड़ में 2 घोड़े घुस गए। घुड़सवारों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन, बेकाबू घोड़े दर्शकों में घुस गए। इसमें 3 गंभीर लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें बेकाबू घोड़े की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। घटना 31 मार्च की जालोर के रानीवाड़ा सेवाडिया गांव के आपेश्वर पशु मेले की है।

हर साल लगता है पशु मेला

जानकारी के अनुसार, सेवाडिया में 28 मार्च से आपेश्वर पशु मेला शुरू हुआ था। हर साल यह मेला अप्रैल महीने में भरता है। जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों सहित गुजरात से बड़ी तादाद में पशु व्यापारी आते हैं। मेले के चौथे दिन 31 मार्च की शाम करीब 3 बजे घुड़ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जालोर के अलग-अलग स्थानों से आए घोड़ों की दौड़ हुई।

2 घोड़े सामने खड़ी भीड़ में घुसे

इसे देखने अच्छी खासी भीड़ इकठ्ठा हुई थी। इसी दौरान दौड़ खत्म होते ही 2 घोड़े सामने खड़ी भीड़ में घुस गए। इससे 3 लोग घायल हो गए। घायलों में जबराराम भील निवासी धुब्डिया, नवल सिंह देवड़ा रानीवाड़ा और शैतान सिंह राणावत निवासी मंडार गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन्हें एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के रानीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थित में भीनमाल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

1955 से आयोजित हो रहा है मेला

यह मेला हर साल अप्रैल महीने में लगता है। यह ऐतिहासिक मेला, जो 1955 से आयोजित हो रहा है। यह बैलों, घोड़ों और ऊंटों की खरीद-फरोख्त के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही, मेले में पशु प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *