12वीं में नंबर कम आने पर छात्रा ने किया सुसाइड

पिता बोले- 95% की जगह 88 प्रतिशत मार्क्स आने पर डिप्रेशन में थी

12वीं बोर्ड में नंबर कम आने पर छात्रा ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। रिजल्ट में 95 प्रतिशत की बजाय 88 प्रतिशत मार्क्स आने पर वह डिप्रेशन में थी।

घटना बाड़मेर के कोतवाली थाना इलाके में शुक्रवार की रात करीब 8 बजे की है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के पिता का कहना है कि छात्रा टारगेट से कम नंबर आने पर परेशान थी।

88 प्रतिशत मार्क्स आने पर लगाया फंदा कोतवाली थाने के एएसआई गिरधारीराम ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा के राजस्थान बोर्ड के 12वीं क्लास के रिजल्ट में 88 प्रतिशत मार्क्स आए थे।

इसके कारण वह डिप्रेशन में थी। शुक्रवार की शाम को वह अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां ने रात करीब 8 बजे उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *