रेगिस्तान में बिछी बर्फ की चादर

जयपुर में तेज आंधी-बारिश; अजमेर-ब्यावर में तूफान, पेड़ गिरे, टीनशेड उड़े

राजस्थान में शुक्रवार को मौसम बदल गया। जैसलमेर-बीकानेर में ओलों की चादर बिछ गई। अजमेर-ब्यावर में आंधी से टीनशेड उड़ गए।

जयपुर, नागौर, सीकर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में बारिश हुई। बारिश-ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई। खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ।

जयपुर में शाम 5:45 बजे अचानक मौसम बदल गया। आंधी चलने के साथ ही कुछ जगहों पर बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे।

हवा और बरसात के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे फिलहाल लू का असर खत्म हो गया है।

अजमेर-ब्यावर में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। अजमेर के चंद्रवरदाई नगर खेल मैदान के सामने जीएनएम नर्सिंग स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम में अव्यवस्था फैल गई। हवा और बारिश के चलते टेंट फट गया और पोल नीचे गिर गए।

क्यों बदला मौसम? मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, प्रदेश में एक के बाद एक बैक टू बैक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय हो रहे हैं। इस सिस्टम के प्रभाव से अरब सागर से नमी आ रही है, जो बारिश और आंधी का कारण बन रही है। बारिश, आंधी, ओलावृष्टि का दौर आगे भी 7-8 अप्रैल तक जारी रहेगा। इससे 10 अप्रैल तक प्रदेश में हीटवेव चलने की संभावना नहीं है।

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Rajasthan Weather Alert: Orange Alert For 8 Districts; New System April 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *