भाडौती में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास

*“ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी प्राथमिकता” : कैबिनेट मंत्री डॉ. मीणा*
*भाडौती में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास, 575 लाख की लागत से होगा निर्माण, 18 गांवों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं*
*सवाई माधोपुर, (बृजेश त्रिवेदी) “ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ स्वास्थ्य आधारभूत संरचना विकसित कर आमजन को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” यह बात कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा राहत मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भाडौती में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भवन के शिलान्यास अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से ग्रामीणों को समय पर उपचार उपलब्ध होगा तथा उन्हें दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भाडौती का निर्माण 15वें वित्त आयोग मद में स्वीकृत 575 लाख रुपये की राशि से किया जा रहा है। प्रस्तावित भवन का निर्माण कार्य दिसम्बर 2026 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है।
इस स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण से क्षेत्र के लगभग 18 ग्रामों के ग्रामीणों को निकटतम स्तर पर सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में मलारना डूंगर प्रधान देवपाल मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जैमिनी, अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार सिंह, पूर्व उप सभापति राजेश गोयल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मीना सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जैसलमेर आर्ट एंड क्राफ्ट बाजार’ बना आकर्षण का केंद्र

केकड़ी जीवित दंपति ने की मरणोपरांत देहदान की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *