DUDU// दूदू नगर पालिका को मिला अग्निशमन वाहन, अध्यक्ष कमलेश देवी चौधरी ने जताया उपमुख्यमंत्री बैरवा का आभार

DUDU// लंबे समय से दूदू व आसपास के क्षेत्रों में आगजनी की लगातार घटनाओं को देखते हुए अब नगरवासियों को बड़ी राहत मिली है। नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश देवी चौधरी के निरंतर प्रयासों, विभाग को बार-बार किए गए पत्राचार और यशस्वी उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को किए गए निवेदन का परिणामस्वरूप दूदू नगर पालिका को अग्निशमन वाहन (फायर फाइटिंग व्हीकल) उपलब्ध करवाया गया है।
अग्निशमन वाहन की सुविधा मिलने से अब नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में आगजनी की स्थिति में त्वरित नियंत्रण और राहत कार्य संभव हो सकेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष कमलेश देवी चौधरी ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह वाहन नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेगा तथा आपात स्थितियों में जन-धन की हानि को रोकने में सहायक सिद्ध होगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने मिठाई बांट के खुशी जताई।
दूदू से डब्लू गोस्वामी की रिपोर्ट
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140