भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान विधानसभा सम्मेलन हुआ आयोजित

भाजपा की आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा सम्मेलन जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत की अध्यक्षता मे अग्रवाल पंचायती धर्मशाला बाड़ी में संपन्न हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे डॉ शैलेश दिगंबर विधायक डींग कुम्हेर , विशिष्ट अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद राम स्वरूप कोली , पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा , मोतीलाल मीणा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, जिला महामंत्री अनिल गोयल आत्मनिर्भर भारत के जिला संयोजक मदनलाल कोली विधानसभा संयोजक विनय परमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने आत्मनिर्भर भारत के बारे में एवं जीएसटी में किए गए बदलाव के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।

मुख्य अतिथि डॉ.शैलेश दिगंबर सिंह ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकसित भारत संकल्प अभियान को लेकर के देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनना पड़ेगा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा एवं पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा,पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं जीएसटी की दरों में कमी से लोगों को होने वाले फायदों के बारे में बताया।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष वंदना शिवहरे ने किया एवं सभी मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा,आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम के जिला सह संयोजक डॉ.मनोज शर्मा, कंचनपुर मंडल अध्यक्ष सुभाष तोमर बसई नवाब मंडल संयोजक के जी तिवारी बिजौली मंडल अध्यक्ष रविंद्र बटेश्वर, जारगा मंडल अध्यक्ष रामलखन सिंह परमार,स्टोन संगठन के अध्यक्ष मुन्नालाल मंगल, रमेश पंडित,गंगा सिंह परमार,सचिन बंसल,रविन्द्र कुमार, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पवन चंसौरिया,अग्रवाल समाज की महिला जिला अध्यक्ष सरोज मंगल व्यापारी अशोक चौधरी,राजेंद्र मंगल सतीश प्रजापति, रामविलास बघेल, रामकुमार कुशवाहा, धनंजय शर्मा नाजिया खान सुनील बंसल, डॉ.जितेंद्र शर्मा,शिप्रा गर्ग नितिन शर्मा सुमन मंगल ,केसर कुशवाह,गया प्रसाद कुशवाह,अमित शर्मा एडवोकेट, आशीष भारद्वाज, प्रदीप भारद्वाज सतीश प्रजापति रामकुमार चौधरी ,पार्षद सुदामा कंसल ,पार्षद ओमबीर सिंह, पार्षद नवल कुशवाह, पार्षद महाराज सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61580815528140
बाड़ी से आशीष शर्मा की रिपोर्ट
RAJSAMAND// संपर्क पोर्टल, ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित