BARAN // भक्ति और देशभक्ति का अद्भुत संगम

BARAN // ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर सजा दुर्गा पंडाल

BARAN
BARAN

BARAN // सालपुरा में नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा नवयुवक मंडल, अंबेडकर कॉलोनी ने इस बार भक्ति और वीरता का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। मंडल द्वारा स्थापित मां दुर्गा का भव्य पंडाल इस वर्ष “ऑपरेशन सिंदूर” की थीम पर सजाया गया है, जिसने सभी श्रद्धालुओं और दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस विशेष पंडाल की सजावट में राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ भारतीय सेना और वायुसेना की गौरवशाली झलकियां शामिल की गई हैं, जो देखते ही देशभक्ति का भाव जगाती हैं। पहलगाम हमले का मार्मिक मंचन, फिर सेना का शौर्य थीम को जीवंत करते हुए मंचन के दौरान सबसे पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले की मार्मिक झांकी प्रस्तुत की गई। इस झांकी ने दर्शकों को वह दर्दनाक मंजर दिखाया जब आतंकियों ने भारतीय पर्यटकों को बंदी बनाकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके तुरंत बाद, भारतीय सेना की बहादुरी और पराक्रम को दर्शाते हुए एक शक्तिशाली मंचन किया गया।

इसमें दिखाया गया कि कैसे हमारे वीर जवानों ने करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी और अपनी मातृभूमि का मान बढ़ाया। यह अद्भुत मंचन न सिर्फ रोमांचक था, बल्कि इसने उपस्थित सभी लोगों में जोश और देशभक्ति की भावना का संचार कर दिया। मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” थीम का मुख्य उद्देश्य आज के युवाओं को आतंकवाद के खिलाफ देश की ताकत और भारतीय सेना की शौर्य गाथा से परिचित कराना है, ताकि वे देश की सुरक्षा और गौरव के प्रति जागरूक हो सकें।

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

बारां से राजेश कुमार की रिपोर्ट

TONK// सेवा भारती समिति के तत्वावधान में सौ कन्याओं को भोजन करा कर, उपहार किये भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *