TONK // टोंक में राजस्थान सरकार के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा

TONK

TONK // राज्य सरकार देवनारायण आवासीय विद्यालयों में निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध ओमप्रकाश भडाणा

TONK
TONK

टोंक में राजस्थान सरकार के देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा निवाई एवं टोंक दौरे पर रहे। उन्होंने निवाई स्थित नवीन देवनारायण बालक छात्रावास निर्माण के लिए ग्राम भगवानपुरा में आवंटित भूमि का तहसीलदार नरेश कुमार गुर्जर की मौजूदगी में निरीक्षण किया l आवंटित भूमि में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 280 लाख रुपए की लागत से 50 बालकों की क्षमता का छात्रावास निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके बाद भड़ाना ने जिला मुख्यालय के यूसुफपुरा स्थित राजकीय देवनारायण बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

TONK
TONK

उन्होंने बताया कि आवासीय विद्यालय की अव्यवस्थाओ के संबंध में निदेशालय स्तर से उच्च स्तरीय समिति गठित कर जांच करवाई जा रही है I इस समिति ने विभाग के निर्देशानुसार 19 सितंबर को आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया था। शीघ्र ही रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी l उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवनारायण आवासीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करवाकर निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

आवासीय विद्यालय में भड़ाणा ने बालिकाओं से शैक्षणिक व्यवस्थाओं के बारे में संवाद किया। सभी बालिकाओं ने शिक्षण व्यवस्था पर पूर्ण संतोष व्यक्त किया l
छात्रावास में आवासरत बालिकाओं के भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार व छात्रावास परिसर में साफ सफाई के लिए संबंधित छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्देशित किया गया कि छात्रावास में आवासरत बालिकाओं की गरिमा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। खेलकूद की सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाए । आवासीय विद्यालय में चारदीवारी पीछे से कम है, इसके संबंध में पीडब्ल्यूडी से तत्काल एस्टीमेट बनवाकर राइस को भिजवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विभागीय जिला अधिकारी डॉ करतार सिंह मीणा उपस्थित रहे।

https://x.com/rajsthan15735

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

RAJSAMAND// संयुक्त महारजिस्ट्रार एवं निदेशक मल्लिक ने आगामी जनगणना को लेकर ली तैयारी बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *