TONK // हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान

TONK // हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान – केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर जागरूकता कार्यक्रम

TONK
TONK

TONK – सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” के तहत मंगलवार को टोंक पंचायत समिति की घांस और छान गांव के राउमावि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राउमावि घांस के परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा, ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश गुर्जर, बीपीएम जावेद अली और प्रधानाचार्य धर्मराज गुर्जर ने वृक्षारोपण किया।

TONK
TONK

कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने 10.3 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का मकान मुहैया कराया, जन धन योजना के तहत 55 करोड़ लोगों के लिए जीरो बैलेंस पर बैंक खाता खोला। इसके अलावा, किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई। पीएम कौशल विकास योजना के जरिए 1.48 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण मिला।

स्वच्छ भारत अभियान में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ। सौभाग्य योजना के तहत 100 प्रतिशत इच्छुक घरों को बिजली कनेक्शन मिला। पीएम स्वनिधि योजना के जरिए 68 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को कर्ज मुहैया कराया गया। आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिला। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

JAIPUR // फागी में बाढ़ पीड़ितों को राहत, 55 परिवारों को मिला राशन

TONK // हनुमान बेनीवाल की टिप्पणी पर भड़का यादव समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *