TONK // टोंक में आचार्य वर्धमानसागर जी संघ सानिध्य में मनाया गया क्षमावाणी पर्व

TONK

TONK // बड़ा तख्ता जैन मंदिर और श्री दिगंबर जैन नसिया में सामूहिक क्षमावाणी पर्व, आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने दिया क्षमा का संदेश

TONK
TONK

टोंक में आचार्य श्री वर्धमानसागर जी संघ सानिध्य में क्षमावाणी पर्व पर पुण्यार्जक परिवारों द्वारा श्रीजी का अभिषेक ,शांतिधारा हुई।इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में आचार्य श्री वर्धमानसागर जी ने बताया कि मैं सबको क्षमा करता हूं, जिसने क्रोध का त्याग किया है वही यह कह सकता है। सभी से क्षमा मांगना सरल है किंतु क्षमा करना कठिन है क्योंकि मानी व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है सभी प्राणियों के प्रति मैत्री भाव रहे सबको अपने समान समझना मैत्री भाव है। धर्म छोड़ने, क्षमा छोड़ने से वाद विवाद कोर्ट कचहरी होते हैं।

TONK
TONK

सभी साधु क्षमा भाव धारण करते हैं। प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज पर राजाखेड़ा में 500 व्यक्तियों ने हमला किया पूर्वाभास कारण संघ कमरे के भीतर होने से सुरक्षित रहा किंतु समाजजनों को चोट आई। पुलिस आने पर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया किंतु आचार्य श्री शांतिसागर जी ने उसे क्षमा करके पुलिस को यही कहा कि इसे छोड़ दो नहीं तो मैं आहार ग्रहण नहीं करूंगा। यह आचार्य श्री का क्षमा, समता भाव का उत्कृष्ट उदाहरण हैं यह मंगल देशना क्षमावाणी पर्व के अवसर पर आचार्य श्री वर्धमानसागर जी महाराज ने प्रगट की। राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री ने प्रवचन में आगे बताया कि क्षमा वास्तव में किन से मांगना चाहिए सबसे पहले भगवान से क्षमा याचना करना चाहिए कि हम आपकी वाणी का, आपके शास्त्रों का पालन नहीं कर रहे हैं, तीर्थ क्षेत्रों, मंदिरों, जिनवाणी से क्षमा मांगना चाहिए कि हम आपकी रक्षा नहीं कर रहे है। आचार्य सहित सभी साधुओं से क्षमा याचना करना चाहिए।इसके बाद वास्तव में जिससे बोलचाल बैर हो उनसे फिर आपस में एक दूसरे से क्षमा मांगना चाहिए तभी यह पर्व सार्थक होगा। क्षमा विश्वशांति का संदेश है राष्ट्र, समाज, परिवार, क्षमा के अभाव में बिखर जाते हैं क्योंकि कर्मों के उदय से परिस्थितियों ऐसी उत्पन्न होती है कि आप एक दूसरे से बैर रखते हैं।

TONK
TONK

प्राचीन मुनियों सुकुमाल मुनि ,सुकौशल मुनि और पांच पांडव मुनिराजो की कहानी के माध्यम से बताया कि पूर्व जन्म के बैरी ने इन पर उपसर्ग किया किंतु इन्होंने समता धारण कर उपसर्ग पर क्षमाभाव रखा। बैर से सुख शांति नहीं मिलती। समाज प्रवक्ता पवन कंटान व विकास जागीरदार के अनुसार आज 16 उपवासी मुनि श्री ध्येय सागर जी एवं 32 उपवास करने वाली बाला तथा लोकेश के 11 उपवास का पारणा हुआ।

TONK
TONK

मंगल वार को आचार्य श्री का आहार समर, संगीता, बाला इंदौर के चौके में हुआ।कल क्षमावाणी पर्व मनाया ,वर्ष भर की गई गलतियों की एक दूसरे से क्षमा याचना करी तथा श्री जी के भव्य पंचामृत अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। जिसमे दूध, घी, केसर, चंदन सर्व औषधी, नारियल, दाडिम रस, तथा अन्य फलों के रसो से भव्य पंचामृत अभिषेक हुए उसके पश्चात श्रीजी की माला पहनने का सौभाग्य श्रेष्ठी श्री पारसमचंद, अनिल, सुनील, विनोद, अभिषेक, दर्श सर्राफ परिवार को मिला।

श्री दिगंबर जैन नसिया और बड़ा तख्ता जैन मंदिर में सामूहिक क्षमावाणी पर्व आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इसको लेकर सभी लोग एक दूसरे से साल भर में की गई गलतियों क्षमा याचना करी। उसके बाद सभी एक दूसरे से पैर छूकर बड़ों का आशीर्वाद लिया एक दूसरे से क्षमा याचना करी एवं समाज के लोग घर घर जाकर क्षमा याचना की साल भर में कोई गलती हो तो माफ करना इस मौके पर सुबह से ही फेसबुक, व्हाट्सप्प, स्टेटस पर भी एक दूसरे से क्षमा याचना करते हुए नजर आए इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी इस मौके पर भागचंद फूलेता, धर्मचंद दाखिया, पदमचंद आंडरा, धर्मेंद्र पासरोटिया, श्याम लाल जैन, सुरेशचंद संघी, पप्पु मलारना, महावीर पासरोटियां, महावीर दाखिया, विकास अत्तार, कमल सर्राफ, नीटू छामुनिया, पंकज छामुनिया, अनिल कंटान आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

BANSWARA // शिक्षा में चुनौतियों का समाधान, बांसवाड़ा में शैक्षिक अनुसंधान कार्यशाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *