TONK // टोंक में भाजपा ने पूर्व सांसद निवास पर मनाया रक्षाबंधन

TONK

TONK // महिलाओं ने पूर्व सांसद जौनपुरिया और भाजपा पदाधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

TONK
TONK

टोंक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्षाबंधन पर्व पूर्व सांसद निवास पर मनाया गया। इस अवसर पर टोंक के सर्व समाज की महिलाओं द्वारा पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधा गया।

TONK
TONK

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का उत्सव है, इसके साथ ही यह विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और उत्तरदायित्व का जीवंत प्रतीक है। यह पवित्र रक्षा बंधन परिवार में आपसी प्रेम, सामाजिक सौहार्द और महिलाओं के प्रति आदर की भावना को समर्पित है।रक्षाबंधन सामाजिक एकता ओर सेवा का पर्व है। सबके हितों को लेकर बात जनता पार्टी कम कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि  भारतीय संस्कृति में पर्व उत्सव के साथ ही समाज और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का अवसर भी हैं।

रक्षाबंधन का यह संदेश हमें एक-दूसरे की रक्षा, सहयोग और उत्थान के लिए प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि जैसे भाई अपनी बहन की रक्षा को संकल्पित है, वैसे ही हम सभी को राष्ट्र, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्रीय सम्पदाओं की रक्षा एवं संवर्धन का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी गणेश सैनी,मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, मोहन लाल गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

BADI // रक्षाबंधन पर भाजपा महिला मोर्चा की अनूठी पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *