TONK // टोंक में निकली पहली महिला कावड़ यात्रा

TONK

TONK // सरोज बंसल ने की पहली महिला कावड़ यात्रा की शुरुआत, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग

TONK
TONK

टोंक में सावन के पवित्र महीने में पहली महिला कावड़ यात्रा का आयोजन हुआ। हाउसिंग बोर्ड टोंक से कावड़ यात्रा का शुभारंभ जिला प्रमुख सरोज बंसल ने किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएं भगवान शंकर का अभिषेक करने के लिए कंधे पर कांवड़ लेकर शामिल हुईं। इस आयोजन ने महिला सशक्तिकरण का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

TONK
TONK

कांवड़ यात्रा हाउसिंग बोर्ड शिव मंदिर से शुरू होकर कृषि मंडी टोंक तक निकाली गई। इससे पहले हाउसिंग बोर्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सरोज बंसल और नरेश बंसल का माला, साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला प्रमुख ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इस तरह के धार्मिक आयोजन महिला सहभागिता को और सशक्त करते हैं।

TONK
TONK

इस अवसर पर मंजू गांधी, राजकुमारी शर्मा, विजय जांगिड़, मंजू विजय सहित कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार गांधी, हनुमान प्रसाद शर्मा जांगिड़, बाबूलाल शर्मा, बद्री लाल विजय, दशरथ पारीक, मुरली सेन सहित समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK // पालड़ा गांव में जलभराव की समस्या, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *