BIKANER // बीकानेर में साप्ताहिक समीक्षा बैठक: स्कूलों के सुधार से लेकर गिवअप अभियान और ड्राई डे तक लिए गए अहम फैसले

बीकानेर में 04 अगस्त को ADM सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक बैठक के तहत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। अब तक 92 जर्जर स्कूलों को किया जमींदोज, 54 स्कूलों के मरम्मत को मिली स्वीकृति। 16 अगस्त तक स्कूलों में चलेगा प्रवेशोत्सव, अब तक 2.55 लाख हुआ नामांकन।

बैठक में सीडीईओ ने बताया सरकारी स्कूलों में नामांकन 16 अगस्त तक चलेगा। अब तक 2.55 लाख विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। जो पिछले वर्ष से 2.75 फीसदी कम है। बैठक में एडीएम सिटी ने ज्ञान संपर्क पोर्टल में भामाशाहों के द्वारा दान देने को लेकर प्रक्रिया आसान बनाने और जिले की प्रत्येक स्कूल को लेकर क्यूआर कोड बनाने को लेकर भी निर्देशित किया।15 अगस्त को ड्राई डे पर शराब ठेके खुले तो 2 लाख तक लगेगा जुर्माना। महिला उत्पीड़न एक्ट के तहत समिति गठित नहीं करने पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना।
लिहाजा कॉलेज, स्कूलों इत्यादि में विशाखा गाइडलाईन की पालना सुनिश्चित किया जाए। समिति का गठन नहीं करने पर संबंधित संस्थान पर 50 हजार का जुर्माना लगेगा। बैठक में कृषि विपणन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत सभी मंडी सचिव 5-5 श्रमिकों का चयन इस योजना के लाभ दिलाने हेतु करेंगे। 5 से कम चयन करने वाले सचिव को चार्जशीट दी जाएगी।बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बीकानेर से शिव तवानिया की रिपोर्ट
