TONK // 6 अक्टूबर को जयपुर में होगी अन्नदाता हुंकार रैली

TONK

TONK // रामपाल जाट ने टोंक में की प्रेस वार्ता, बोले– किसानों को चाहिए ‘पानी, दाम और काम’

TONK
TONK

टोंक जिला मुख्यालय पर आज किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने जानकारी दी कि 6 अक्टूबर को जयपुर में “अन्नदाता हुंकार रैली” आयोजित होगी। यह रैली “खेत को पानी, फसल को दाम, युवाओं को काम” जैसे मुद्दों के लिए किसानों द्वारा संकल्पपूर्वक की जा रही है।

TONK
TONK

रामपाल जाट ने कहा कि किसानों की सहमति के बिना फसल बीमा योजना का प्रीमियम तो वसूल कर लिया जाता है, लेकिन फसल खराबा होने पर क्षतिपूर्ति नहीं दी जाती। बीमा कंपनियाँ बहानेबाज़ी करती हैं और नुकसान का सही आंकलन नहीं करतीं। इसके लिए सरकार द्वारा बनाई गई मार्गदर्शिका भी कंपनियों के पक्ष में काम करती है। उन्होंने कहा कि 2016-17 में शुरू हुई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अब तक बीमा कंपनियों ने करोड़ों का लाभ कमाया है।
“धन किसानों का, तंत्र सरकारों का, लाभ कंपनियों का” — यही इस योजना की असलियत बन चुकी है।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

रामपाल जाट ने आगे कहा कि हर राजनीतिक दल चंदादाताओं को मतदाताओं से अधिक महत्व देता है। धर्म, जाति और संप्रदाय के बंधनों में बंटे मतदाताओं का फायदा उठाया जाता है।उन्होंने अपील की कि किसान अपने पैरों में लगे कांटे खुद निकालें। इसके लिए किसान वोट बैंक की आवश्यकता है। उनका नारा था “वे जाति-धर्म से तोड़ेगे, हम मूंग-चने से जोड़ेगे”
“बीती रात, हो गई भोर… चलो किसानों राज की ओर”

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

रामपाल जाट ने मांग की कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गारंटी वाला कानून बने ताकि नीलामी बोली एमएसपी से ही शुरू हो। उन्होंने कहा कि व्यापारी भुगतान न करे तो मंडी समिति किसानों को पैसा दे और व्यापारी से वसूली करे। उन्होंने दोहराया कि इसी मंत्र से “खेत को पानी, फसल को दाम, युवाओं को काम” का सपना साकार हो सकता है। ज्ञात रहे कि 7-8 जून को जयपुर के किसान भवन में हुई राज्यस्तरीय कार्यशाला में 6 अक्टूबर को जयपुर में रैली का निर्णय लिया गया था। इस रैली में राजस्थान के हर गांव से किसान स्वयं के खर्च पर जयपुर कूच करेंगे।

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK // पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त से टोंक के किसान खुश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *