BARAN // पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का औचक दौरा, गांवों में फैली गंदगी देख जताई नाराजगी

BARAN

BARAN // आधे दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

BARAN
BARAN

बारां के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर आज अचानक बारां जिले के प्रवास पर पहुंचे। दिलावर ने आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया और गांव में हो रही सफाई व्यवस्था का परीक्षण किया। गांव में गंदगी फैली देखकर मंत्री दिलावर नाराज हो गए और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और गांव में प्रतिदिन झाड़ू लगाने और घर घर से कचरा संग्रहण करने के निर्देश दिए।

BARAN
BARAN

गांव में गंदगी देखने मंत्री ने लोगों से पूछा रोज सफाई नहीं होती क्या ? पंचायत की तरफ से झाड़ू लगाने कोई नहीं आता क्या ? गांव वालों ने बताया कि कभी कबार ही झाड़ू लगता है। रोज़ नहीं लगाने आते। हम खुद ही सफाई करते है। ग्राम पंचायत तामली के आकेड़ा गांव मे रास्ते पर ही रेवड़ियां पड़ी मिली। वाहन और खेती के औजार भी आम रास्ते पर ही पड़े मिले। जीने हटाने और रास्ता साफ करने के निर्देश मंत्री ने दिए।

ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि कचरा लेने वाली गाड़ी आज ही आई है। ग्राम तिसाया में भी गंदगी मिली। नालियां जाम है। नालियों की सफाई नहीं होती। ग्रामीणों ने सरपंच तोला की भी मंत्री से शिकायत की। पंचायती राज मंत्री ने मंडोला तथा अरदान गांव का भी निरीक्षण किया।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बारां से राजेश कुमार मंगल की रिपोर्ट

BANSWARA // गढ़ी ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी संघ के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *