ALWAR // सावड़ी गांव में “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” रैली, स्वच्छता और शिक्षा का दिया संदेश

ALWAR

ALWAR // सवेरा महिला मंच और इब्तिदा संस्था की पहल, महिलाओं ने रैली निकालकर बालिका शिक्षा और गांव की समस्याओं पर उठाई आवाज

ALWAR
ALWAR

अलवर जिले की उमरैण पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत सावड़ी में इब्तिदा संस्था के तत्वावधान में सवेरा महिला मंच और की ओर से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” और बालिका शिक्षा के महत्व को ग्रामवासियों तक पहुंचाना रहा। रैली में लगभग 100 से 150 महिलाओं ने भाग लिया। गांव की फील्ड कॉर्डिनेटर पिंकी ने बताया यह अभियान महिलाओं को जागरूक बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ALWAR
ALWAR

रैली के दौरान महिलाओं ने गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर भी अपनी आवाज उठाई। गांव में जल निकासी की समस्या को लेकर महिलाओं ने ग्राम प्रधान दौलत राम जाटव से वार्ता की और स्वच्छता को लेकर भी चिंता जाहिर करते हुए सवेरा महिला मंच के माध्यम से सरकार तक संदेश पहुंचाने की मांग की।

कार्यक्रम के अंत में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत ग्राम पंचायत परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सावड़ी के पूर्व सरपंच सुरेंद्र भारती, उप सरपंच, सुशील यादव, पिंकी सेन, आशा और सवेरा महिला मंच की अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। यह आयोजन न केवल सामाजिक जागरूकता का उदाहरण बना, बल्कि गांव की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी एक सकारात्मक पहल  रही।

https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *