BANSWARA // प्रेमी बोला बच्चा मेरा है, मां ने डरकर मासूम को नदी में फेंका — अब दोनों जेल में

बांसवाड़ा के गढ़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डेढ़ साल के मासूम को नदी में फेंकने वाली भावना भगोरा के प्रेमी प्रकाश चरपोटा को अरथूना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 जुलाई को अरथूना के छाजा-कागलिया मार्ग स्थित अनास नदी पुल से भावना ने अपने बेटे भव्यांश को फेंका और खुद भी कूद गई।

स्थानीय मछुआरों ने भावना को तो बचा लिया, लेकिन दो दिन बाद मासूम का शव मिला। पति कांतिलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी भावना का प्रेम-प्रसंग डकारकुंडी निवासी प्रकाश से चल रहा था। शादी को पांच साल हो चुके हैं, लेकिन वह मजदूरी के चलते ज़्यादातर समय बाहर रहता था। इस बीच भावना और प्रकाश की नजदीकियां बढ़ीं।
6 जुलाई को प्रकाश ने कांतिलाल को फोन कर गालियां दी और कहा कि भावना उसकी पत्नी है और बच्चा भी उसी का है। उसने कांतिलाल और उसके ससुर को जान से मारने की धमकी भी दी। इन्हीं धमकियों से डरी भावना ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। भावना को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, और अब प्रेमी प्रकाश भी सलाखों के पीछे है।
https://www.instagram.com/chanakya_news_india_rajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
बांसवाड़ा से मुकेश पाटीदार की रिपोर्ट
