C HITTORGARH // वार्ड 16 में बन रही शिवाजी महाराज की प्रतिमा का विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने लिया निर्माण कार्य का जायज़ा

चित्तौडग़ढ़ जिले की नगर पालिका कपासन की ओर से स्थापित की जाने वाली शिवाजी महाराज के प्रतिमा स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों का विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने अवलोकन किया।

मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय ने बताया कि नगर पालिका कपासन की ओर से वार्ड नंबर 16 में स्थित शिवाजी चौक पर लगभग 45 लख रुपए की लागत से शिवाजी महाराज की सिंहासन रूढ़ प्रतिमा स्थापित की जाएगी l जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।
इसी दौरान विधायक जीनगर द्वारा भाजपा पदाधिकारीयो के साथ चलते निर्माण कार्यों का अवलोकन कर कार्यकारी एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए l विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोहिया, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, मंडल महामंत्री सोहन खटीक ,गजेंद्र बागमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभू लाल बागड़ा, आशीष सोनी, पार्षद गोपाल पुरबिया, मनीष बारेगामा, गौरव दाधीच, रतन कचोलिया और प्रवीण कोठारी मौजूद रहे।
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
चित्तौडग़ढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट
BIKANER // मंगलवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल