JODHPUR // गजेंद्र सिंह शेखावत बोले — मोदी सरकार ने दी पारदर्शी व्यवस्था, देश बना 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

जोधपुर में 12 जुलाई को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक पारदर्शी व्यवस्था देश में बनी है। विगत 11 साल में देश 2 ट्रिलियन डॉलर से 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बना है। शनिवार को 16वें रोजगार मेले के अवसर पर डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज रेजिडेंसी रोड में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं।

व्यक्ति के जीवन में विद्यार्थी भाव हमेशा बना रहना चाहिए। यह वही राजस्थान है, जहां नौकरी के लिए परीक्षा होती थी। परीक्षा पूरी नहीं होती थी, उससे पहले उस परीक्षा में घोटाले के समाचार आ जाते थे। उसकी जांच प्रारंभ हो जाती थी। एक परीक्षा तीन-तीन बार होती थी और कई परीक्षाओं की जांच अभी तक चल रही है। पुराने समय को याद करते हुए शेखावत ने कहा जब हम छात्र थे। गांव से पढ़ने के लिए यहां आते थे। अपने प्रमाण पत्रों को प्रमाणित करने के लिए अधिकारियों के पास जाना होता था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती हुए नवनियुक्त कर्मियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए। जोधपुर में 200 युवाओं को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों मे नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में राजेंद्र गहलोत, राज्यसभा सांसद, अतुल भंसाली शहर विधायक एवं सुश्री विनीता सेठ महापौर, जोधपुर नगर निगम दक्षिण, अनुराग त्रिपाठी मण्डल रेल प्रबंधक सहित केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
जोधपुर से दिनेश गोयल की रिपोर्ट
JODHPUR // जैसलमेर में छतरियों के विवाद पर पथराव, 23 आरोपी गिरफ़्तार
BIKANER // युवा संकल्प अभियान का पोस्टर विमोचन, 11 जिलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम