TONK // गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्माकुमारी आरती दीदी का अलौकिक जन्मदिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

TONK

TONK // गुरु हमें पूर्णता की ओर ले जाते हैं — गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्माकुमारी आरती दीदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया

TONK
TONK

गुरु पूर्णिमा के दिन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा सांगानेर एयरपोर्ट प्रभारी ब्रह्माकुमारी आरती दीदी ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु वो है जो हमें पूर्णता की ओर ले जाए और पूर्णिमा अर्थात जो हमें परिपूर्ण बना दे।

TONK
TONK

जैसे पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने संपूर्ण स्वरूप में होता है ऐसे ही सतगुरु शिव परमात्मा के ज्ञान से हम चंद्रमा के समान सोलह कलाओ से संपूर्ण बन जाते हैं और जीवन में मनोविकार रूपी अंधकार समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे अपने जीवन मैं धारण करना भी आवश्यक है।

इस ज्ञान से ही हम बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान कर सकते हैं। गुरु पूर्णिमा के इस विशेष दिवस पर दीदी का अलौकिक जन्मदिवश भी मनाया गया। बता दे की दीदी पिछले तेरह वर्षों से परमपिता परमात्मा के इस ज्ञान यज्ञ में संपूर्ण समर्पित होकर जन-जन को प्रभु का पैगाम दे रही है,उनके समर्पण दिवस को अलौकिक जन्मदिवश के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

TONK // टोंक में बीजेपी नेताओं ने संतों के दर्शन कर मनाई गुरु पूर्णिमा, लिया आशीर्वाद

BHARATPUR // गुरु पूर्णिमा के दिन पूंछरी का लौठा आस्था, परंपरा और राजनीति का केंद्र बना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *