TONK // गुरु ही जीवन की नैया पार लगाते हैं — टोंक में गुरु पूर्णिमा पर बीजेपी ने संतों का किया सम्मान

BARAN // गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद
भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा गुरु पूर्णिमा जिलेभर के संतों के दर्शन कर मनाई गई। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने रामद्वारा स्थित रामनिवास जी महाराज व कोमलराम जी महाराज को माला पहनाकर, श्री फल भेट कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी हैं। भाजपा सदैव संतो का आदर सम्मान करती हैं।उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में गुरु का विशेष महत्व होता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस दिन का महत्व हमारे जीवन में बेहद खास है। गुरु ही हमारे जीवन की नैया को पार लगाने वाले होते हैं। गुरु ही हमें सही-गलत का फर्क समझाते हैं, कठिनाइयों में हौसला देते हैं और अपने अनुभवों से हमें जिंदगी की असली समझ देते हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश माहुर, राजेंद्र पराना , प्रभु बाडोलिया ,जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, बबलू टैंकर, रतिराम पहाड़िया, कमलेश यादव, गणेश सैनी ,बलवंत मराठा ,आरव सिसोदिया ,लोकेश गुप्ता ,हेमंत सैनी, ओम प्रकाश पांडे, राजेश मंगल, अंजली गुप्ता, सीमा, गौतम, वकार खान, राजेंद्र विजयवर्गीय मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
BARAN // गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लिया आशीर्वाद
BHARATPUR // गुरु पूर्णिमा के दिन पूंछरी का लौठा आस्था, परंपरा और राजनीति का केंद्र बना।
