CHITTORGARH // विश्व पर्यावरण दिवस पर कपासन जलदाय विभाग परिसर में हुआ पौधारोपण, विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील की

चित्तौडग़ढ़ के कपासन में नगर पालिका द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल जीनगर उपस्थित रहे। उन्होंने परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक जीनगर ने सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए नागरिकों से कपड़े के थैलों का अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की।

पौधारोपण कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी, उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली, उपखंड अधिकारी राजीव सुहालका, EO ललितसिंह देथा, JEN खेमराज सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय पार्षद, GSS अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, शंभु बागड़ा, स्वच्छ भारत मिशन की MIS इंजीनियर रिया गर्ग, MSRGY JTA रोशन शर्मा, रोहित पंचोली, लेखा सहायक प्राची डीडवानिया, शहरी रोजगार सहायक सौरभ बारेसा, भवानी शंकर जीनगर, सुनील सोनी, प्रवीण कोठारी, मुरली टेलर, पार्षदगण एवं नरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं आमजन से पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। स्वच्छ एवं हरित शहर की दिशा में योगदान देने का संकल्प लिया गया।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
चित्तौडग़ढ़ से सुनील तेली की रिपोर्ट
CHITTORGARH // कपासन में CLG बैठक सम्पन्न, भाईचारे से मनेंगे त्योहार