BIKANER // 81.61 करोड़ की लागत से बनेंगे 20 नए अटल प्रगति पथ

BIKANER

BIKANER // उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी 14 विधानसभा क्षेत्रों में 81.61 करोड़ की लागत से 20 अटल पथों को मंजूरी

BIKANER
BIKANER

जयपुर में 04 जुलाई को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बनने वाले 20 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति दी है। उपमुख्यंमत्री ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 81.61 करोड़ रुपए की लागत से 49.10 किमी लम्बाई के अटल प्रगति पथों की स्वीकृति प्रदान की है।

इस स्वीकृति के तहत विधानसभा क्षेत्र नोखा में 11.29 करोड़ रुपए की लागत से 7 किमी लम्बाई के 3, लूणी में 13.50 करोड़ रुपए की लागत से 9 किमी के 3, खेतड़ी में 5.10 करोड़ रुपए की लागत से 3.70 किमी के 2, श्रीडूंगरगढ़ में 9 करोड़ रुपए की लागत से 6 किमी के 2, अनूपगढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 1.60 किमी के 1, लूणकरणसर में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी के 1, बैगू में 4.47 करोड़ की लागत से 2.20 किमी के 1, चित्तौड़गढ़ में 4.50 करोड़ की लागत से 3 किमी के 1, मनोहरथाना में 4.50 करोड़ की लागत से 2.90 किमी के 1, खानपुर में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी के 1, मण्डावा में 4.50 करोड़ की लागत से 2.40 किमी के 1, मेड़ता में 4.50 करोड़ की लागत से 2.20 किमी के 1, राजसमंद में 3.15 करोड़ की लागत से 2 किमी के 1 तथा सिरोही में 3.60 करोड़ की लागत से 1.70 किमी के 1 अटल प्रगति पथ का निर्माण करवाया जायेगा।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/

गौरतलब है कि अब तक 574.11 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 700.12 किमी लम्बाईके 269 अटल प्रगति पथों की स्वीकृति उपमुख्यमंत्री द्वारा जारी की जा चुकी है।

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

बीकानेर से शिव तावन्य की रिपोर्ट

BIKANER // बीकानेर में तय हुई वाहनों की गति सीमा

BIKANER // बीकानेर में ज़मीन घोटाले का खुलासा, कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *