ALWAR // अलवर में सिलीसेढ़ झील का रास्ता हुआ दुरुस्त, अब सुगमता से पहुंच रहे पर्यटक, पिकनिक डेस्टिनेशन में फिर लौटी रौनक

अलवर में लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा सिलीसेढ़ तिराहा से झील तक का मार्ग अब पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने JCB और रोलर मशीनों की मदद से रास्ते की मरम्मत कर सड़क को सुचारु बना दिया है।

नीलकमल होटल के संचालक ने बताया कि पहले खराब रास्तों के कारण सैलानी लौट जाते थे। लेकिन अब झील के किनारे चहल-पहल देखने को मिल रही है।PWD विभाग का कहना है कि बारिश को देखते हुए जिले के अन्य खराब रास्तों की भी मरम्मत जारी है।
1-2 दिनों में मुख्य सड़कें पूरी तरह दुरुस्त हो जाएंगी। सिलीसेढ़ झील अब फिर से लोगों की पसंदीदा पिकनिक डेस्टिनेशन बन गई है।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
अलवर से शक्ति सिंह की रिपोर्ट
ALWAR // 8 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुर पर गंभीर आरोप