TONK // “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम पर ब्रह्माकुमारीज़ के राजयोग भवन में हुआ योग दिवस आयोजन, शहर की संस्थाओं ने लिया भाग

टोंक में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के राजयोग भवन में उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ भारत विकास परिषद। व्यापार संघ जवाहर बाजार टोंक। AU स्माल बैंक शाखा टोंक व माय भारत केंद्र टोंक ने। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” विषय पर योग क्रियाओं के साथ राजयोग का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रमेश काला ने कहा। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र टोंक प्रभारी ब्रह्माकुमारी अपर्णा दीदी ने योग का महत्व बताते हुए। कहा योग सिर्फ एक दिन अभ्यास करने का नहीं है। बल्कि योग को नियमित रूप से दैनिक दिनचर्या और यहां तक कि हमारे हर कर्म से जोड़ दिया जाए तो हमारा जीवन श्रेष्ठ बन जाएगा।

कार्यक्रम में व्यापार संघ जवाहर बाजार टोंक के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा आज ही के दिन भगवान शिव ने योग सिखाया था। वही योग पतंजलि संस्थान द्वारा विश्व भर में फैलने का कार्य किया है और आज हम सब उसका अभ्यास करते हैं।
वहीं AU स्माल बैंक शाखा टोंक के ब्रांच मैनेजर प्रेम प्रकाश शर्मा ने संस्थान का आभार जताते हुए कहा कि यहां के आध्यात्मिक वातावरण में योग का महत्व और बढ़ जाता है। इस अवसर पर माय भारत केंद्र टोंक के जिला युवा समन्वयक पंकज कुमार यादव, रमाकांत शर्मा, नेभराज राजकुमार, और बैंक के ब्रांच रॉयल मैनेजर शेखर जाडिया, रामलाल संभाला, रामलाल चौधरी, गुड्डू, वंशिका एवं माय भारत केंद्र के स्वयंसेवक तथा संस्थान से जुड़े सदस्य व शहर के बडी संख्या में महिलाए एवं पुरूष उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en
https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356
टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट
JAIPUR // क्या सरकार को नहीं है डॉक्टरों की परवाह? संवेदनहीनता पर उठे सवाल