TONK // जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश

TONK

TONK // मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश टोंक में 1200 से अधिक मतदाता वाले बूथों का होगा पुनर्गठन

TONK
TONK

टोंक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश एक पोलिंग बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता न हो। राजस्थान के लगभग 52500 BLO का जुलाई में प्रशिक्षण। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा। निर्वाचन आयोग द्वारा भारत मंडपम, नई दिल्ली में 2 जुलाई को BLO प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान के लगभग 200 BLO सहित देशभर से लगभग 2500 BLO भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शेष BLO का प्रशिक्षण जिला स्तर पर ही आयोजित किया जाएगा।

TONK
TONK

महाजन मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। जहां मतदाता संख्या 1200 से अधिक है। ऐसे पोलिंग बूथों का शीघ्र ही पुनर्गठन करना सुनिश्चित करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों की ओर से मतदान केन्द्र स्तर तक एजेंट (BLA) का नामांकन और चुनावी प्रक्रियाओं के प्रबंधन में इन एजेंट्स की तय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करवाने के भी निर्देश दिए। नवीन जिलों में नोडल ऑफिसर की नियुक्ति, IT इनेबल्ड सेल क्रियेशन, EVM वेयरहाउस, जिला कॉल सेन्टर, ERO -नेट पर कंट्रोल टेबल अपडेशन, विभिन्न समितियों का गठन आदि कार्य समयबद्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इससे न केवल नागरिक, बल्कि चुनाव अधिकारी, मीडिया एवं राजनीतिक दल भी चुनावी जानकारी तक आसान और त्वरित पहुँच प्राप्त कर सकेंगे। वीडियो कांफ्रेंस में सभी जिला कलक्टर्स सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://www.instagram.com/chanakyanewsindiaapnorajasthan/?hl=en

https://www.facebook.com/profile.php?id=61566375107356

https://x.com/rajsthan15735

टोंक से अशोक शर्मा की रिपोर्ट

BIKANER // मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्यों का किया अवलोकन, नए कार्य करवाए शुरू

JODHPUR // जोधपुर में बारिश होने से आम जनता को राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *